{"_id":"570007524f1c1bdc78f001fd","slug":"kasturba-chefs-beaten-warden","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की रसोइयों ने वार्डेन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्तूरबा की रसोइयों ने वार्डेन को पीटा
कुशीनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की रसोइयों ने वार्डेन को पीट दिया। रसोइए चोरी का आरोप लगाए जाने से नाराज थीं। वार्डेन ने इसकी सूचना पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग को दी।
मौके पर एसओ और सहायक लेखाधिकारी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के भोजन के लिए आने वाली सामग्रियों के गायब होने को लेकर वार्डेन और रसोइयों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को सार्वजनिक हो गया। इस मामले में वार्डेन सुषमा सिंह का कहना था कि बालिकाओं के भोजन के लिए आने वाली सामग्रियों को रसोइया चुरा ले जाती हैं, जिस पर आपत्ति जताने पर वे झगड़ा करने पर आमादा हो जाती हैं।
इसकी शिकायत पहले भी विभाग के अधिकारियों से की गई है। उनका कहना था कि शनिवार को सभी बालिकाओं ने भोजन नहीं किया था, तभी रसोइयों ने बचा हुआ भोजन अपने घर भेज दिया। इससे कुछ बालिकाओं को भोजन कम पड़ गया।
विज्ञापन
वार्डेन का कहना था कि इस बारे में पूछने तीनों रसोइया नाराज हो गईं और हमला कर दिया। दूसरी ओर रसोइयों का कहना था कि जो भी सामग्रियां आती हैं, वार्डेन उसे अध्यापिकाओं में बांट देती हैं और उल्टे रसोइयों पर ही चोरी का आरोप लगाती हैं।
रसोइयों का कहना था कि पूर्व वार्डेन के समय में ऐसी शिकायत नहीं रहती थी। लेकिन उनके जाने के बाद से विद्यालय की स्थिति खराब होती गई। मौके पर पहुंचे सहायक लेखाधिकारी एएम त्रिपाठी ने कहा कि वार्डेन सहित रसोइयों का बयान लिखवाकर ले लिया गया है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को दे दी जाएगी। इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था कि मौके पर गए थे। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।