{"_id":"56fab9fd4f1c1b8e1af00bb3","slug":"just-hit-uncontrolled-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई
कुशीनगर
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। सोमवार को रात में एक अनियंत्रित बस से हादसा होने से बच गया। अनियंत्रित बस पेड़ से टकराने के बाद बालू के ढेर में घुसकर बंद हो गई। इससे भीषण हादसा होने से बच गया। सड़क पर खड़े होकर बिजली आने का इंतजार कर रहे लोग घबराकर इधर-उधर भाग गए।
सोमवार को रात में तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास पकड़ीहार गांव के लोग रात में भोजन करने के बाद बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान तमकुहीराज की तरफ से आती हुई एक निजी खाली बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई और उसके बाद बालू के ढेर में घुसकर बंद हो गई।
बालू के ढेर के बगल में ही एक आटो खड़ी थी और घर के लोग बाहर खड़े होकर बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। गनीमत थी कि बस बालू के ढेर में घुस कर बंद हो गई और हादसा होने से बच गया। बस के रुकते ही लोगों ने वाहन को घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बस को सड़क किनारे खड़ा करवा दिया और चालक को सही तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी।