फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jhrkhurani gangster preparing to

जहरखुरानी पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी

Wed, 23 Mar 2016 04:13 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 23 Mar 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani gangster preparing to
वारदात - फोटो : buerue
खड्डा। ट्रेनाें में पुलिस की वर्दी पहनकर छिनैती करने और जहरखुरानी के जरिए यात्रियों को लूटने वाले अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश शुरू हो गई है। पुलिस ऐसे लोगों की सरगर्मी से तलाश करने लगी है।
विज्ञापन


ऐसी ही घटनाओं में लिप्त पांच लोगों को पुलिस ने कुछ दिन पहले पकड़ा था। उनमें से चार व्यक्ति हनुमानगंज थानाक्षेत्र के हैं, जिन पर पुलिस गैंगेस्टर की तैयारी में है। इस संगठित गिरोह से ताल्लुक रखने वाले अपराधी ट्रेनाें में अपराध करते हैं।
विज्ञापन


12 मार्च को गोरखपुर में जीआरपी की ओर से चलाए गए अभियान में पांच व्यक्ति पकड़े गए थे। उनमें चार व्यक्ति कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। राजकिशोर, संतोष, रामदरश और नंदलाल सहित पांच लोगों के पास से गोरखपुर एवं लखनऊ के नंबर की चोरी की दो बाइक, तीन मोबाइल, दो टैबलेट और काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को जेल भेजने के बाद केस की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस इन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई शुरू करने जा रही है। साथ ही जीआरपी को इनके कुछ और साथियों की तलाश है जो हनुमानगंज थानाक्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन सफेदपोश लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जो चोरी और लूट के सामानाें को खरीदते हैं।

ऐसे कुछ लोग चिह्नित भी कर लिए गए हैं।  यहां बता दें कि काफ ी दिनों से पनियहवा स्टेशन तथा बिहार के वाल्मीकिनगर रोड के बीच मालगाड़ी से जा रहे राशन को उतारकर बेचने वाला गैंग सक्रिय है।

इस सिलसिले में पनियहवा गांव में बड़ी मात्रा में राशन भी बरामद किया गया था। इसके अलावा अपराधी पुलिस की नकली वर्दी पहनकर और जहरखुरानी कराकर यात्रियों के कीमती समान लूटकर चंपत हो जाते हैं।


अक्सर यात्री इनके शिकार बनकर अर्द्धबेहोशी की हालत में भटकते पाए जाते हैं। इस केस के विवेेचक जीआरपी प्रभारी पनियहवा जेपी पाठक का कहना है कि विवेचना शुरू कर दी गई है। पकडे़ गए लोगों के कई साथियों के साथ चोरी के सामान को खरीदने और छुपाने वालाें की तलाश है। पकड़े गए जहरखुरानों और अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed