{"_id":"5a5f9aff4f1c1b7e268b4f45","slug":"inmates-killed-angry-people-made-road-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिलख्ाते परीजन।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बुध्ावार की दोपहर में सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव के निवासी हरिशंकर गुप्ता (उम्र 58 वर्ष )दवा लेने के लिए साइकिल से बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बस का पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर उसे रोक लिया और उसके शीशे तोड़ डाले। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर एक घंटा बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
धुरिया इमिलिया गांव के सामने एक निजी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे बाद नाराज लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए एक घंटा तक सड़क जाम किए रखा। मौके पर सेवरही और तरयासुजान थाने के एसओ पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद नाराज गांववालों ने सड़क पर बांस बल्ली एवं शव को रखकर जाम लगा दिया। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा। जाम की सूचना पर एसओ सेवरही श्रीप्रकाश, एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर, चौकी प्रभारी तमकुहीराज विकास यादव, डायल 100 सहित काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
वहीं ग्राम प्रधान भरत मद्घेशिया, ग्राम प्रधान विशुनपुरा लल्लन मद्घेशिया, पूर्व विधायक जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, भाजपा नेता जयंत कुमार सिंह आदि भी मौके पर पहुंचकर नाराज गांववालों को समझा बुझाकर शांत कराए।
इस दौरान हजरत अली, रामनरेश, नितेश, विनय, अनिमेश, शैलेश, सुनील, विशाल, अमित आदि मौजूद रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।