फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information was inflated kidnapping, will now act

फर्जी निकली अपहरण की सूचना, अब होगी कार्रवाई

Fri, 29 Apr 2016 11:23 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Information was inflated kidnapping, will now act
जेल
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के गांव विशुनपुरा की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर गांव के तीन लोगों के खिलाफ पति का अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार को महिला का पति अचानक गांव में दिखा तो लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अब दूसरे पक्ष का कहना है कि उन लोगों को फंसाने के लिए महिला ने देवर के साथ मिलकर साजिश रची थी। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। विशुनपुरा गांव की रहने वाली सरिता देवी ने 17 अप्रैल को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति जयप्रकाश को गांव के ही तीन लोग अपहरण कर लिए हैं। जबकि जिन लोगों पर उसने आरोप लगाया था उन लोगों का कहना था कि महिला और उसके देवर उन लोगों को झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने देखा कि जयप्रकाश गांव में ही है। इस पर उन लोगों ने जयप्रकाश को पकड़ लिया, जिन पर महिला ने अपहरण करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पुलिस उस व्यक्ति को थाने पूछताछ के लिए लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी महिला और उसके देवर के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सरिता, जयप्रकाश और शत्रुघ्न ने हम लोगों को झूठे केस में फंसाने के लिए साजिश रची थी। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


समाचार लिखे जाने तक जयप्रकाश को पुलिस पूछताछ के लिए थाने पर रखी हुई थी। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंग,े उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed