फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in molestataion one caught

बलवा, लूटपाट, छेड़खानी में एक गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 11:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 18 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
in molestataion one caught
crime - फोटो : demo pic
खड्डा। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में दो दिन पहले एक गरीब का घर उजाड़ने, लूटपाट और छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमे के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने इस मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन



जमीन संबंधी एक विवाद के मामले में बीते मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने शास्त्री नगर मोहल्ले में रहने वाले एक गरीब की झोपड़ी उजाड़ दी थी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर खड्डा पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, लूटपाट, छेड़छाड़, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित दीनदयाल उर्फ बबलू अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसओ से मिलकर अन्य आरोपियों के भी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। महिला के अनुसार इस मुकदमे के कई नामजद सत्तापक्ष से जुड़े हैं जिसके चलते पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है। कुछ अज्ञात लोगों को भी चिह्नित किया गया है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed