{"_id":"57dc37674f1c1bd949d48b09","slug":"in-lash-one-died-case-on-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में एक की मौत, आठ पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में एक की मौत, आठ पर केस
kushinagar
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के मुजहना रहीम गांव में बृहस्पतिवार की शाम को हुई मारपीट में एक घायल की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के आठ लोगों को खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। कहा जा रहा कि जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम को मुजहना रहीम गांव के रहने वाले बीरबल और उनके भाई के परिवार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों और पुलिस की मदद से हाटा सीएचसी पर लाया गया। घायलों की हालत नाजुक देख कर सभी को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीरबल को परिवार के लोग गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई। बीरबल के पुत्र ने इसकी सूचना हाटा कोतवाली को देने के साथ शव लेकर थाने पहुुंचा, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के बेटे की तहरीर पर आठ नामजद लोगों को खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की दी है। तीन अन्य घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन