फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ganagrape with girl

कि शोरी से गैंगरेप, छह पर केस 

Mon, 04 Jul 2016 10:49 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 04 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
ganagrape with girl
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
पिपरा बाजार। बीते 27 जून की सुबह जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गन्ने के खेत में बेहोश पड़ी मिली किशोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के पिता की तरफ से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में किशोरी को मारने पीटने और नशीली चीज सुंघाकर गांव के ही छह युवकों पर दुष्कर्म करने और उसे मृत समझ छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया गया है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान होश में आई किशोरी ने परिवार के लोगों से आपबीती बताते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता के मुताबिक 27 जून की भोर में किशोरी अपने घर से लगभग दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। उसके मुंह से झाग जैसा पदार्थ बहा हुआ था। परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। तीन दिनों तक मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद किशोरी होश में आई। प्रारंभिक दौर में अनुमान लगाया गया था कि परिवार में मनमुटाव से नाराज किशोरी 26 जून की शाम घर छोड़ी थी, लेकिन घर से दूर खेत में उसके बेहोश पड़े होने के विषय में किसी को कोई अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन


बहरहाल, 15 वर्षीया किशोरी की ओर से सुनाई गई आपबीती के आधार पर उसके पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 26 जून की शाम शौच के लिए खेत की ओर गई किशोरी को गांव के ही दो युवक जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले गए। गांव से दूर चार अन्य युवक मौजूद थे। युवकों ने किशोरी को कोई नशीली चीज सुंघाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया और उसे मरी हुई समझकर खेत में ही छोड़कर भाग गए। इस संबंध में जटहां बाजार थाने के एसओ राणा राजेश सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed