{"_id":"587520a94f1c1b7c58ba7dd4","slug":"flying-squad-found-10-44-lakh-ruppe-in-construction-company-owner-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दल ने पकड़े 10.44 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचल दल ने पकड़े 10.44 लाख रुपये
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर के जेटी तिराहा पर वाहन चेकिंग में बरामद हुए दस लाख 44 हजार रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस के साथ चुनाव सचल दल ने कुशीनगर के जेटी तिराहे से एक लक्जरी गाड़ी में रखे 10 लाख 44 हजार रुपये के नोट बरामद किए। पुलिस ने गाड़ी को सीज करते हुए रुपये को जब्त कर लिया है।
फोरलेन से निकलने वाले एनएच 28 बी के मोड़ पर सुबह से ही फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम और स्थानीय प्रशासन की ओर से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। करीब 11 बजे गोरखपुर की तरफ से एक लक्जरी गाड़ी तिराहे पर पहुंची। सचल दल ने गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें 10 लाख 44 हजार रुपये कैश मिले।
गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने बताया कि वह रवि कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक रविंद्र सिंह है। मुजफ्फनगर जिले के निवासी रविंद्र सिंह के अनुसार उनकी कंपनी को देवरिया-कसया मार्ग पर निर्माण कार्य का ठेका मिला है। यह रकम वे मजदूरों को मजदूरी देने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने उनकी दलील को इंकार करते हुए गाड़ी को थाने लाकर सीज कर दिया और रुपये भी जब्त कर लिए गए। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पकड़ी गई गाड़ी सहित मालिक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रभारी एसओ विनय कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज कुशीनगर संजय कुमार मिश्र, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, रमेश पुरी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।