{"_id":"57f3f0854f1c1b8c3227086d","slug":"drunker-jumped-in-river-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक नदी में कूदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक नदी में कूदा, मौत
kushinagar
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया/जौरा बाजार। मंगलवार को नशे में धुत एक व्यक्ति घाघी नदी में कूद गया। 50 वर्षीय इस व्यक्ति को नदी में कूदते देखकर कई लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतरे। प्रयास के बाद उसका शव निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीपनगर के टोला फुलवा पट्टी निवासी रूदल मुसहर सुबह बाजार से राशन खरीदने के लिए घर से निकला था। लोगों के अनुसार दिन के 10 बजे नशे में धुत रूदल ने अचानक ही पुरैना घाट पुल से घाघी नदी में छलांग लगा दी। कुछ दूर खड़े लोग उसे कूदते देखे तो बचाने के लिए नदी में उतरे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव निकाला गया।
डूबे वृद्ध का शव मिला
कसया। थाना क्षेत्र के गांव धुरिया के टोला सेमरा निवासी भृगुराशन यादव का शव मंगलवार की सुबह सोनरा नदी में मिला। सोमवार की शाम करीब तीन बजे भृगराशन इस नदी के किनारे भैंस लेकर गए थे। भैंस नदी में उतरी तो उसे बाहर निकालने के प्रयास में वह डूब गए थे। देर रात तक गांव के लोगों के अलावा कसया पुलिस भी तलाश में जुटी थी। एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नहर में कूदे व्यक्ति की मौत
खड्डा। मंगलवार को एकडंगी रेग्युलेटर पर एक व्यक्ति मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गया। लोगों ने नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। घरवाले शव लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 45 वर्षीय रामनरेश पुत्र भिखारी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रेग्युलेटर पर पहुंचा और कपड़े और मोबाइल निकाल कर पुल पर रख दिया। लोग अभी कुछ समझ पाते, तब तक वह नहर में कूद गया। एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए नहर में कूदा, तब तक वह डूब गया। प्रयास करके शव बाहर लाया गया। मोबाइल के जरिए घरवालों को खबर दी गई। जानकारी होने पर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव बलकुड़िया से उसके परिवार के लोग आए और शव लेकर चले गए।
कमाने गए व्यक्ति की ओमान में मौत
तुर्कपट्टी। रोजी-रोटी के लिए ओमान गए एक व्यक्ति की वहीं बीमारी के चलते मौत हो गई है। यह व्यक्ति एक दिन बाद ही वहां से अपने देश लौटने वाला था। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। तमकुही ब्लॉक के झनकौल गांव निवासी 50 वर्षीय रमजान अली चार माह पूर्व एक कंपनी में काम करने ओमान गए थे। सोमवार तीन अक्टूबर को उन्हें घर लौटना था। परंतु रविवार की देर रात ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। सोमवार की शाम कंपनी वालों ने तुर्कपट्टी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी मराक्षी खातून, बेटे सैफुद्दीन, इमामुद्दीन और बेटी आसमां के विलाप से गांव का माहौल गमगीन है।
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को भी कब्जे में लिया है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी सुरेश सिंह मंगलवार को सुबह 10 बजे गांव के चौराहे पर किसी काम से आए थे। घर लौटते वक्त बघौचघाट की तरफ़ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।