{"_id":"573a0c554f1c1bf10dac712e","slug":"dm-attempted-self-immolation-in-front-of-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम दफ्तर के सामने आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम दफ्तर के सामने आत्मदाह की कोशिश
कुशीनगर
Updated Mon, 16 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अनशनकारी महिला को लेकर पुलिस महिला थाने चली आई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद जमीन से कब्जा नहीं हटने से आजिज एक अनशनकारी महिला ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर ही खुद पर किरासिन गिराकर आत्मदाह की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
महिला पुलिस उसे जबरन जीप में बैठाने लगी तो उसके समर्थन आईं महिलाएं विरोध पर उतर गईं। महिला पुलिस से उनकी तीखी नोकझाेंक हुई। अनशनकारी महिला को लेकर पुलिस महिला थाने चली आई।
इससे नाराज अन्य महिलाओं ने रवींद्रनगर में पुलिस चौकी के सामने हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे की मान-मनौव्वल के बाद पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
रामकोला थानाक्षेत्र के गड़ुलहां गांव के निवासी रामनरेश की पत्नी पाना देवी बैनामे की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए 10 मई से ही कलेक्ट्रेट गेट पर अनशन कर रही थीं। उनके मुताबिक अपने हक के लिए दो बार धरना दे चुकी थीं, जिसे एक बार तहसीलदार और दूसरी बार एसडीएम ने आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था।
फिर भी कब्जा नहीं हटने के कारण वह अनशन पर थीं। उनका आरोप था कि 12 मई को कानूनगो ने भी अनशनस्थल पर पहुंचकर उन्हें अपशब्द कहा था। पाना देवी के मुताबिक न्याय नहीं मिलते देख उन्होंने 16 मई को अनशन स्थल पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
सोमवार को भी दोपहर तक जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो पाना देवी ने खुद पर किरासिन गिरा लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद महिला थाने की एसओ सहित अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर जीप में बैठा लिया। उसके बाद पाना देवी के समर्थन में पहुंची महिलाओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई।
बाद में पुलिस पाना देवी को लेकर महिला थाने आ गई। इससे नाराज होकर महिलाओं ने रवींद्रनगर पुलिस चौकी के सामने करीब एक घंटे तक हाइवे पर जाम लगा दिया। इस संबंध में महिला थाने की एसओ विभा पांडेय का कहना था कि अनशनकारी महिला को हॉस्पिटल ले गई थीं। किरासिन की वजह से उसे कोई रिएक्शन पर बात की गई। उसे महिला थाने लाया गया है।