फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   By JE robbed of Rs 2.41 lakh

जेई से 2.41 लाख रुपये की लूट

Fri, 03 Feb 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
By JE robbed of Rs 2.41 lakh
घटना के बादजांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शहर के ओंकार वाटिका कालोनी में रहने वाले लघु सिंचाई विभाग के खड्डा ब्लॉक के जेई के हाथ से उचक्के 2 लाख 41 हजार 760 रुपये और कई कागजात छीनकर भाग निकले। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे यह घटना जेई के घर के सामने से हुई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेई के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कई घरों और दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। इस मामले में देर शाम तक कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

जेई युगुल किशोर वर्मा स्टेट बैंक से रुपये निकालकर अपनी स्कूटी से घर पहुंचे। अपनी स्कूटी खड़ा कर उन्होंने डिकी से झोला निकाला इसमें रुपये और ऑफिस के कई पेपर, डायरी आदि रखा हुआ था। जेई के अनुसार दरवाजे पर खड़ी पत्नी को झोला देने के लिए जैसे ही उन्होंने हाथ आगे किया कि बाइक से आए उचक्कों ने झटके से बैग छीन लिया और फरार हो गए। जेई के शोर मचाने पर मुहल्ले के कई युवकों ने बाइक से पीछा किया, तब तक उचक्के भाग निकले थे। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और जेई से मामले की जानकारी लेने के बाद उनके घर की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एक सीसीटीवी फुटेज में उसी दौरान एक बाइक से गुजरते दो युवकों की तस्वीर दिखी है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। इसकी जानकारी होने पर लघु सिंचाई विभाग के कई अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। जेई के अनुसार ये रुपये विभागीय थे और हो चुके कार्य के बदले मजदूरों को इससे भुगतान दिया जाना था।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। परंतु अभी तक जेई की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed