फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bookkeeper murdered by stabbing in Kushinagar

Kushinagar: कुशीनगर में चाकू गोदकर मुनीम की हत्या, मचा हड़कंप

Mon, 11 Jul 2022 01:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 01:20 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Bookkeeper murdered by stabbing in Kushinagar
कुशीनगर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के मुजड़िहा बाजार में देसी शराब की दुकान के मुनीम की चाकुओं से  गोदकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार की रात 11 बजे हुई। घटना की सूचना पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मुनीम के परिजनों का कहना है कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा चौराहे पर महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली सदर नेदुआ बाजार निवासी जानकी देवी के नाम से देसी शराब की दुकान है। उसी दुकान पर उनका बेटा व्यासमुनि यादव (40 ) मुनीम था। रविवार की रात करीब 11 बजे व्यास मुनि यादव शराब की दुकान बंद करके सामने रखे तख्त पर भोजन कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए। मुनीम से कुछ बात करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। मुनीम के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचते। इसके पहले हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। ग्रामीण मुनीम को अस्पताल ले जाते इसके पहले मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए।

मुनीम व्यासमुनि के दो पुत्र छोटू (10) और शिवम (8) वर्ष हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed