फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body was found in bamboo groves, sensation

बांस के झुरमुट में शव मिला, सनसनी

Mon, 28 Mar 2016 11:09 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
    Body was found in bamboo groves, sensation
तमकुहीरोड। सेवरही थानाक्षेत्र के जंगलीपट्टी गांव के सामने और गंडक नदी के पास बांस के झुरमुट में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। वह व्यक्ति सोमवार की सुबह से ही गायब था।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद कोई व्यक्ति इसे हत्या बता रहा था तो कोई आत्महत्या। शव की पहचान तरयासुजान थानाक्षेत्र के खुदरा गांव के निवासी अशर्फी गुप्ता के रूप में की गई।
विज्ञापन


सोमवार को दिन के लगभग एक बजे बांस के झुरमुट में शव देखा गया। मरने वाले व्यक्ति के गले में गमछा कसया हुआ था, जिसका एक सिरा बांस में बांधा गया था। शव मिलने की बात फैलते ही जंगलीपट्टी गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पिपराघाट मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। उसी दौरान मृतक का भाई भी उन्हें खोजता हुआ पहुंच गया। उसने शव की पहचान की।

भाई ने बताया कि अशर्फी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अपने ससुराल कोड़रा गए थे। वहां से सोमवार की सुबह से ही गायब थे। घर और उनके ससुराल के लोग खोजबीन में लगे थे। इसे लेकर गांव में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।


कुछ लोगों का कहना था कि मामला हत्या का है, जबकि कुछ लोग आत्महत्या कह रहे थे। मौके पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू भी पहुंचे। उन्हाेंने पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed