फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike agency and theft in six stores

बाइक एजेंसी व छह दुकानों में हुई चोरी 

Wed, 24 Jan 2018 11:59 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 24 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
bike agency and theft in six stores
crime - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर/पटहेरवा। मंगलवार की रात फाजिलनगर बाजार तथा पटहेरिया व मोगलपुरा चौराहों पर चोरों ने एक बाइक एजेंसी व छह दुकानों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये से अधिक नकद व अन्य सामान चुरा लिए। सुबह दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी कैलाश सिंह की फाजिलनगर बाजार में फोरलेन के किनारे राज आटोमोबाइल्स नाम से बाइक की एजेंसी है। कैलाश भी परिवार समेत फाजिलनगर बाजार में बने अपने मकान में रहते हैं। सोमवार के शाम सात बजे एजेंसी बंद कर वह घर चले गए। मंगलवार को सुबह नौ बजे एजेंसी में कार्य करने वाले मिस्त्री पहुंचे तो शटर उठा देखा। ताला भी टूटा हुआ था। इसकी जानकारी कैलाश सिंह को दी। कैलाश ने एजेंसी पहुंचकर तुर्कपट्टी पुलिस को चोरी की जानकारी दी। चोर एजेंसी के कैश काउंटर का लाक तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये का सिक्का व सहित डेढ़ लाख रुपये नकद व कई स्पेयर पार्टस तथा एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर को चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना के शीघ्र पर्दाफाश के लिए पुलिसकर्मी सुराग लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर स्थित जनक प्रसाद की दुकान का ताला तोड़कर कैश व अन्य सामान चोरी हो गया है। इस्माइल की साइकिल की दुकान का भी ताला तोड़ा गया है। कुछ रुपये व रिंच, पाइप आदि चोरी हुआ है। दीना व श्रीराम की दुकान से भी नकद व सामान चोरी हुआ है। मोगलपुरा चौराहे पर भोला पटेल की दुकान से एक सोलर बैट्री व 100 रुपये नकद तथा मैनुद्दीन की फल दुकान से पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की कई घटनाओं में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed