{"_id":"5803b71e4f1c1bf62d290d78","slug":"alegation-of-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तहरीर दी
kushinagar
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी के साथ गांव के ही दो व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाई है। उसने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस महिला के आरोप को मनगढ़ंत बता रही है।
महिला के मुताबिक उनकी नाबालिग पुत्री 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान शाम के समय गांव के मंदिर में गई थी। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कुछ देर बाद वह नित्य जरूरत से बागीचे की तरफ गई, जहां पहले से घात लगाए गांव के दो युवक पहुंचे और उसे खींचकर गन्ने के खेत में लेकर चले गए। महिला के मुताबिक युवकों ने चाकू की नोक पर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी वीडियो क्लिप बना ली। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घर आकर उनकी बेटी ने आपबीती सुनाई। उनका कहना था कि उनके परिवार के लोग आरोपियों के घर इसकी शिकायत करने गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इसमें पुलिस ने आरोपियों की तहरीर पर पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया था, जबकि उनकी एक न सुनी गई। रविवार को महिला ने अपनी पुत्री के साथ पहुंचकर थाने में तहरीर दी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में खड्डा के एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामला मनगढ़ंत है। पूर्व में महिला पक्ष के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के कारण पेशबंदी के तहत यह आरोप लगाया जा रहा है।