फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the rout in the tableau fireworks

झांकी में आतिशबाजी के बाद भगदड़

Wed, 27 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 27 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सेवरही। गणतंत्र दिवस को लेकर मंगलवार को शहीदों की याद में कस्बे में निकाली गई झांकी के दौरान आतिशबाजी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन


आग की चिंगारियों से बचने के चक्कर में हुई भगदड़ में कुछ लोग जख्मी हो गए। वहीं कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मंगलवार को सेवरही में शहीदों को समर्पित जुलूस निकाला गया था। इस दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर झांकी निकाली गई थी।

बिहार के लोक कलाकारों की ओर से गीत और डांस का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच मेंहदिया चौराहे पर नाटक के मंचन के दौरान कलाकारों की ओर से आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ का अभिनय किया जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान जमकर आतिशबाजी भी दोनों तरफ  से की गई। इस दौरान आग की चिंगारी और धुएं के गुबार से लगभग 10 मिनट तक सड़क पर अंधेरा हो गया।

उसी दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई। लोगों के इधर-उधर भागने के दौरान कई साइकिलें और कुछ बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अवदान टोले के बंधू प्रसाद का ठेला टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बिहार के जगीरहा गांव के रहने वाले पुन्नू सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई। सेवरही के एसओ ने कहा कि ऐसे किसी वाकया की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed