फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kutcha house collapses during rain, leaving three family members injured

शहडोल: बारिश में कच्चा मकान बना आफत, परिवार के तीन लोग घायल; छह बकरियों की मलबे में दबने से मौत

Mon, 31 Aug 2026 08:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

शहडोल के जैतपुर क्षेत्र के कादाटोला गांव में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए। मलबे में दबने से छह बकरियों-बकरों की मौत हो गई। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने नुकसान का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Kutcha house collapses during rain, leaving three family members injured
कच्चा मकान गिरा।

विस्तार

शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जैतपुर क्षेत्र में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद पति-पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए। मकान के अंदर बंधी छह बकरियां-बकरे भी मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात ग्राम पंचायत नगपुरा के कादाटोला गांव में हुई। यहां रामप्रसाद बैगा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रहे थे। रात में अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में रामप्रसाद बैगा, उनकी पत्नी सोमवती बैगा और बेटे रोहित बैगा के दबे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। इसी दौरान मकान में बंधी तीन बकरियां और तीन बकरे भी मलबे में दबे मिले जिनकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विजय थलपति की सेवा संस्था का प्रतिनिधि बनकर ठगी, इंदौर में कई लोगों से हजारों रुपये ऐंठे
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई थी। परिजनों के मुताबिक, काफी समय बीतने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। संपर्क करने पर वाहन के व्यस्त होने की जानकारी दी गई। इसके बाद सरपंच और पंचायत सचिव की मदद से घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


बारिश ने बढ़ाई परेशानी
लगातार बारिश के कारण जिले में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। कलेक्टर भू-अभिलेख कार्यालय की 31 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 38.07 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। सामान्य वार्षिक बारिश 47.70 इंच है। इस तरह सीजन की करीब 80 फीसदी बारिश हो चुकी है। सोमवार को जिले में औसतन 0.81 इंच बारिश हुई। जैतपुर में 1.97 इंच और ब्यौहारी में 0.83 इंच बारिश दर्ज की गई।

मौके पर पहुंचे पंचायत अधिकारी
हादसे की सूचना मिलने के बाद सरपंच, सचिव और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। नुकसान का जायजा लेकर जानकारी जुटाई गई। परिवार ने मकान और पशुधन के नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed