फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter truck hits barrier after brake failure; narrowly avoids falling into canal.

Meerut News: ब्रेक फेल होने से बैरियर से टकराया कैंटर, नहर में गिरने से बचा

Mon, 31 Aug 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Canter truck hits barrier after brake failure; narrowly avoids falling into canal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर सलावा के पास सोमवार सुबह ब्रेक फेल होने से एक कैंटर अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर से जा टकराया। टक्कर के बाद चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बैरियर नहीं टूटा और ट्रक नहर में गिरने से बच गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक मुरादनगर की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। सलावा के पास सड़क में बने गड्ढे से गुजरते समय चालक ने कैंटर को रोकने के लिए ब्रेक लगाए। इसी दौरान ब्रेक फेल हो गए और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरियर से टकरा गया। कैंटर के अनियंत्रित होते ही चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। टक्कर के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बैरियर मजबूत होने के कारण वह नहर में गिरने से बच गया। ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग पर सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत कराने और नहर के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed