{"_id":"6a959efc5a4b38218d04d7cf","slug":"canter-truck-hits-barrier-after-brake-failure-narrowly-avoids-falling-into-canal-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113449-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्रेक फेल होने से बैरियर से टकराया कैंटर, नहर में गिरने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्रेक फेल होने से बैरियर से टकराया कैंटर, नहर में गिरने से बचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर सलावा के पास सोमवार सुबह ब्रेक फेल होने से एक कैंटर अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर से जा टकराया। टक्कर के बाद चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बैरियर नहीं टूटा और ट्रक नहर में गिरने से बच गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक मुरादनगर की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। सलावा के पास सड़क में बने गड्ढे से गुजरते समय चालक ने कैंटर को रोकने के लिए ब्रेक लगाए। इसी दौरान ब्रेक फेल हो गए और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरियर से टकरा गया। कैंटर के अनियंत्रित होते ही चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। टक्कर के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बैरियर मजबूत होने के कारण वह नहर में गिरने से बच गया। ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग पर सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत कराने और नहर के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।