फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After seven days Khothi silence, children in homes

सात दिन बाद भ्ाी खोटही में सन्नाटा, बच्चे घरों में कैद

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
After seven days Khothi silence, children in homes
बच्चे घरों में कैद - फोटो : अमर उजाला
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव में होली के दिन पुलिस से संघर्ष के बाद गिरफ्तारी के भय से गांव वाले घर छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं। घरों में महिलाएं और बच्चे कैंद हैं। इसके चलते संघर्ष के सातवें दिन भी गांव में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


उधर, गांववालों को यह चिंता भी सता रही है कि गेहूं की फसल तैयार हो गई है और समय से नहीं कट पाने से मौसम खराब होने की स्थिति में क्षति हो सकती है। उधर, रामबर भरटोली की महिलाओं ने आरोप लगाया कि विवाद उनके क्षेत्र से दो किलोमीटर दूर हुआ लेकिन पुलिस उनके परिवारवालों को भी परेशान कर रही है।
विज्ञापन


खोटही गांव में होली के दिन दो पक्षों में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया था। इस संघर्ष में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने थाने में 23 नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। उधर, गिरफ्तारी के भय से गांव के लोग घर छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रामबर भरटोली की झुलरी देवी, कौशल्या देवी, कृष्णावती, शुभावती देवी, जिलेबा देवी, इसरावती, गुड्डी ने आरोप लगाया कि उनके घर से करीब किलोमीटर दूर विवाद हुआ था लेकिन पुलिस उनके गांव में छापे की कार्रवाई कर रही है। इन महिलाओं ने यह आरोप भी लगाया कि पुलिस गांव के चार लोगों को पकड़कर ले गई है।


जिन लोगों को पकड़कर पुलिस ले गई है वे पुलिस के भय से गांव के बाहर नदी किनारे सोए हुए थे। गेहूं की फसल तैयार हो गई है लेकिन पुलिस के भय से खेत में लोग नहीं जा पा रहे हैं। इस संबंध में एसओ सौदागर राय ने कहा कि किसी निर्दोष का पुलिस उत्पीड़न नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed