फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of cheeting

 ठगी के आरोपी के घर दबिश

Mon, 28 Mar 2016 12:09 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 28 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के लोगाें से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी युवक के घर पुलिस ने रविवार को दबिश दी। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। हालांकि युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन


कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक निवासी मुमताज पर आरोप है कि उसने कस्बे के 20 से अधिक लोगों से व्यवसाय के लिए लगभग दो करोड़ रुपये लिया और समय पर वापस करने का वादा किया। समय बीत जाने के बाद लोग रकम मांगने तो वह टालता रहा।
विज्ञापन


यहां तक कि अपने रुपये मांगने के लिए दरवाजे पर जाने वाले लोगों को धमकी भी देने लगा और कुछ दिन बाद फ रार हो गया। इस पर ठगी के शिकार लोगों ने एक साथ थाने में जाकर उस युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर एसओ ने नामजद चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, गबन समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के भाई व पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपी की धर पकड़ में पुलिस जुट गई।


न्यायालय के आदेश पर रविवार शाम आरोपी की दुकान व आवास पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला। एसओ जैसराज यादव का कहना था कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed