फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of abducting and killing prison

अगवा और हत्या के आरोपी को जेल

Fri, 29 Apr 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused of abducting and killing prison
जेल में महिला - फोटो : demo pics
जटहां बाजार। पटेरा बुजुर्ग गांव में तबारक उर्फ पिंटू का अपहरण कर हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सैदुल्लाह को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस बीच आरोपी की तरफ से हत्या की कई वजह बताए जाने को लेकर पुलिस उधेड़बुन में फंसी रही। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस हिरासत में लिए गए दूसरे युवक से शुक्रवार को भी पूछताछ में जुटी रही। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की सुबह तबारक उर्फ पिंटू स्कूल जाने के लिए घर से निकला लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं आया। गांव के कुछ लोगों ने पिंटू को गांव के ही सैदुल्लाह के साथ जाते हुए देखा था। शक के आधार पर लोगों ने सैदुल्लाह को रात में गन्ने के खेत से पकड़ा।
विज्ञापन


दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस सैदुल्लाह को थाने लेकर गई। जहां पूछताछ में पता चला कि वे पिंटू की हत्या कर शव को पिजवा स्थान के पास झरही नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, किशोर के घरवालों का आरोप है कि आरोपी सैदुल्लाह किसी मामले में दिल्ली जेल में छह माह पहले भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी सैदुल्लाह को शुक्रवार को जेल भेज दिया। हालांकि हत्या का मुख्य कारण पुलिस अब भी पता नहीं कर पाई है। एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सैदुल्लाह को जेल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजहों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed