फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accidental death of the aged, jam

हादसे में वृद्ध की मौत, जाम

Fri, 29 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। शुक्रवार की शाम को पगार मुरली छपरा गांव के सामने एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे कप्तानगंज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना से नाराज लोगों ने कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया मार्ग को जाम कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक सहित दो व्यक्तियों को लोगों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन



पगार मुरली छपरा निवासी देवनारायन साहनी साठ वर्ष के थे। वह रामअधार साहनी के साथ मिश्रौली चौराहे से चाय पीकर घर आ रहे थे। तभी पीछे से एक ट्रैक्टर आ रहा था। देवनारायन और रामअधार उस ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। देवनारायन की मौके पर ही मौत हो गई। रामअधार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोग उनको सीएचसी कप्तानगंज लाकर भर्ती कराए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।


इस घटना से नाराज लोगों ने गांव के सामने कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया सड़क को जाम कर दिया। गांववालों की मांग थी कि हादसे में मारे गए बुजुर्ग के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई और लापरवाही करने वाले चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।



साथ ही घायल रामअधार का समुचित इलाज कराने की भी मांग भी की। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

लोगों ने ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों को पकड़कर एक कमरे में बंद किया था। पुलिस लोगों से जाम समाप्त करने और चालक को हिरासत में ले जाने के लिए बाहर निकालने के लिए मान-मन्नौवल में जुटी थी।

करीब ढाई घंटे बाद रात आठ बजे नाबय तहसीलदा और एसओ की ओर से कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed