{"_id":"57eab94e4f1c1b653b574fbf","slug":"a-youth-died-in-accident0","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
kushinagar
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बुद्ध पीजी कॉलेज के सामने एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर के खोखा टोला निवासी 22 वर्षीय नसीम अंसारी उर्फ सोनू पुत्र निसार अहमद ठेके पर फ्लैक्स लगाने का काम करता था। मंगलवार को वह गोरखपुर से बाइक पर फ्लैक्स लेकर कुशीनगर आ रहा था। बुद्ध पीजी कॉलेज गेट के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि मृत युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।