फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rape with minor

घर में अकेली बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 01 Dec 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
rape with minor
रेप - फोटो : SELF
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम घर में अकेली बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़ित परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। एएसपी और सीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त दस वर्षीय बालिका घर में अकेली थी। उसकी मां नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। भाई घर के बगल में बज रहे डीजे के पास गया था। मौका देख कर आरोपी घर में घुस गया और घटना को अंजाम देकर भाग गया। घर पहुंची मां को बालिका बदहवाश हाल में मिली। परिजन बालिका को निजी चिकित्सक के पास ले गए और उपचार कराए।
विज्ञापन


मां ने गोरखपुर गए पति सूचना दी। शनिवार की सुबह घर पहुंचे पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एएसपी गौरव बंशवाल व सीओ नीतिश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने खून से सने चादर को कब्जे में ले लिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी की उम्र भी 14 वर्ष बताई जा ही है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed