{"_id":"5bc2356bbdec2269b7315c14","slug":"91539454315-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर के नीचे आया बाइकसवार, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर के नीचे आया बाइकसवार, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के सुभाष चौक पर टैंकर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शनिवार की देर शाम नगर के सुभाष चौक पर ओवरटेक करते समय बाइकचालक टैंकर के नीचे आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुभाष चौक की पुलिस ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गई। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि दूसरा बाइकसवार बाल बाल बचा।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर गांव का निवासी उमेश साहनी (24) शनिवार को पडरौना शहर में किसी काम से आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम को करीब साढ़े सात बजे कोतवाली की ओर से आ रहे एक टैंकर को सुभाष चौक पर डाकबंगले के सामने ओवरटेक करते समय उसके पहिए के नीचे आ गया।
बाइकचालक उमेश ने हेलमेट नहीं पहना था। टैंकर के पहिए के नीचे उसका आधा शरीर आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइकसवार उसका साथी कूदकर अपनी जान बचाया।
विज्ञापन
सुभाष चौक पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायल उमेश को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज हुआ। ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट उमेश यादव ने बताया कि घायल युवक की हालत चिंताजनक है। सुधार न होने पर उसे रेफर करना पड़ सकता है।
त्योहार में भी नो इंट्री जोन में घुस जा रहे भारी वाहन
भारी वाहनों के चालकों पर पुलिस का कोई जोर नहीं दिख रहा है। सुभाष चौक पर ही पुलिस चौकी होने के बावजूद नो इंट्री जोन में भारी वाहन घुस जा रहे हैं। शनिवार की देर शाम पुलिस चौकी के निकट ही बाइकसवार युवक के साथ हुई दुर्घटना शाम के करीब साढ़े सात बजे हुई, जबकि पुलिस के जवान वहां तैनात थे।