{"_id":"6afeb9cd607045698b0e9d35","slug":"kanpur-notice-pasted-at-radhika-apartments-kda-action-sparks-outrage-residents-create-a-major-uproar-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में नोटिस चस्पा, केडीए की कार्रवाई पर भड़का आक्रोश, लोगों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में नोटिस चस्पा, केडीए की कार्रवाई पर भड़का आक्रोश, लोगों ने किया जमकर हंगामा
Thu, 19 Nov 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:26 PM IST
सार
Kanpur News: राधिका अपार्टमेंट में केडीए की टीम द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के बाद स्थानीय लोगों और आवंटियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्राधिकरण की इस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने मौके पर एकत्र होकर जमकर हंगामा व नारेबाजी की।
विज्ञापन
राधिका अपार्टमेंट में केडीए नोटिस पर हंगामा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के पटकापुर क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में गुरुवार को केडीए की टीम द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के बाद माहौल गरमा गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई की भनक लगते ही अपार्टमेंट के निवासी और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और नोटिस चस्पा किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राधिका अपार्टमेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद से ही प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और केडीए की संयुक्त टीमें शहर के अवैध निर्माणों और मानक विहीन अपार्टमेंट्स की जांच में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में विधिक प्रक्रिया के तहत केडीए की ओर से अपार्टमेंट परिसर में नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आवंटियों का फूटा गुस्सा, बिल्डर पर कार्रवाई की उठाई मांग
नोटिस चस्पा होते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और आसपास के नागरिकों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एकत्र होकर प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि उन्होंने अपनी जीवनभर की जमापूंजी लगाकर फ्लैट खरीदे हैं और अब प्रशासनिक कार्रवाई की गाज उन पर गिराई जा रही है, जबकि मानकों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार बिल्डरों व तत्कालीन अधिकारियों पर पहले शिकंजा कसा जाना चाहिए।
