फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of businessman's snake bite, weeds in family

व्यवसायी की सर्प दंश से मौत, परिवार में मातम

Tue, 26 Jun 2018 11:37 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 26 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death of businessman's snake bite, weeds in family
Snake
कुबेरस्थान। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहां बसडीला गांव के एक व्यक्ति की सोमवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शव आने के बाद उसके घर में मातम छा गया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहां बसडीला गांव के निवासी अहमद अंसारी ने घर से कुछ दूरी पर राइसमिल लगाया है, जिससे होने वाली आमदनी से उनके परिवार का भरण पोषण चलता है। बताया जा रहा है कि रोज की भांति सोमवार की शाम करीब सात बजे वह अपने प्रतिष्ठान में थे, तभी उनके दाएं पैर में किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। उन्हें लगा कि उनके पैर में झाड़ू चुभा है। इसलिए वह निश्चिंत होकर अपना काम करने लगे। कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगा और उनका शरीर स्थिर पड़ने लगा। वह किसी तरह घर पहुंचे और परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। घबराए परिवारीजन उन्हें कुबेरस्थान सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात्रि करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु से परिवार पर विपत्ति आ पड़ी है। उनकी 32 वर्षीय पत्नी रिजवाना खातून के अलावा दो छोटी बच्चियां जेबा यास्मीन 5 वर्ष तथा शबा यास्मीन 2 वर्ष की हैं। सोमवार की सुबह शव घर आने पर परिवारवाले विलाप करने लगे। उसके बाद उनके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed