फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार

11 बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 26 Apr 2018 11:43 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
11 बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार
शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाते विधायक तमकुहीराज अजय कुमार लल्लू व अन्य लोग - फोटो : amar ujala
दुदही। बृहस्पतिवार की सुबह दुदही में हादसे के दौरान मरने वाले 13 बच्चों में से 11 का अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया। शव घर आते ही घरवालों की चीत्कार से माहौल और गमगीन हो गया। सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन चालक की गलती के कारण पैसेंजर ट्रेन से जा भिड़ी। इस हादसे में बतरौली धुरखड़वा के हरिओम, तमन्ना और साजिदा, मिश्रौली के अनूप, रवि और रागिनी, मइहरवा के अरशद, अन्नस, मेराज, मुस्कान और कोकिलपट्टी के अतीउल्लाह की मौत हो गई थी। इनके शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को घर लाया गया। उसके बाद देर शाम तक बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पडरौन मडुरही के दो बच्चे गोलू और कमरुल के पिता हैदर के विदेश में होने की वजह से सुपुर्द ए खाक नहीं किया जा सका। इन बच्चों के घरवालों का कहना है कि हैदर घर के लिए चल दिए हैं। शुक्रवार को उनके घर पहुंचने के बाद इन शवों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed