{"_id":"5cd1d385bdec22073b65206a","slug":"81557255045-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंठल जलाते समय गन्ने की फसल जली, दो पर केस
रामकोला। क्षेत्र के बरठा सज्जन छपरा गांव में सोमवार को गेहूं के डंठल जलाते समय बगल के खेतों में आग लग जाने से गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित दामोदर पांडेय ने तहरीर में कहा है कि गांव की राधिका देवी और कलामुद्दीन सोमवार को गेहूं का डंठल जला रहे थे। बगल के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जलने की आशंका जताते हुए उन्हें मना किया गया, लेकिन वे नहीं माने और अवशेष जलाने लगे। इस बीच चिंगारी खेतों में चली गई और उनकी गन्ने की फसल जल गई। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।