फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चालक से दस हजार रूपए की कर रहा था मांग...

चालक से दस हजार रूपए की कर रहा था मांग...

Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
चालक से  दस हजार रूपए की कर रहा था मांग...
अधिकारी बन चालकों से वसूली में पकड़ा गया
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र में एनएच पर अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से रुपये वसूलते एक युवक को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शुक्रवार को जौनपुर के सोनपुरा थाना क्षेत्र स्थित खपड़हा गांव के निवासी रविंद्र यादव ट्रक पर सामान लेकर बिहार जा रह थे। तभी उनके मोबाईल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि चालक अपने सामान का कागजात चेक करा ले। अभी वह मोबाइल पर बात कर ही रहे थे कि तमकुहीराज तहसील गेट के सामने एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोककर अपने को अधिकारी बताते हुए कागजात चेक करने लगा। उसने कागजात गलत बताते हुए चालक से दस हजार रुपए मांगे। चालक को संदेह होने पर रुपए देने से आनाकानी करने लगा। इस पर उसने चालक की पिटाई शुरू कर दी। चालक के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एचसीपी रामशब्द यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
तमकुहीराज। शुक्रवार को तहसील के एक अधिवक्ता ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता ने लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी पर अवैध कब्जा हटाने के नाम पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ता अमरनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि तमकुही-सेवरही मार्ग के किनारे विशुनपुरा गांव के समीप स्थित चैराहे पर गांव के गरीब लोग सब्जी की दुकान, मोची, मुर्गे की मीट आदि की दुकान अस्थाई रूप से संचालित करते है। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने किसी के कहने पर उन छोटे व्यापारियों के खिलाफ एंटी भू माफिया अभियान का हवाला देकर सेवरही थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल
लक्ष्मीगंज। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित चंदरपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में आबिद अली व गुड्डू उर्फ बजाहत अली निवासी उदयपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली तथा अफरोज रजा निवासी पडरौना घायल हुए हैं। एसडीएम कप्तानगंज विपिन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली । लोगों के मुताबिक बाइकचालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed