फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पिकअप पलटने से नर्तकी समेत दो की मौत, चार घायल

पिकअप पलटने से नर्तकी समेत दो की मौत, चार घायल

Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिकअप पलटने से नर्तकी समेत दो की मौत, चार घायल
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
खड्डा/नेबुआ रायगंज। बुधवार की दोपहर में खड्डा-नेबुआ मार्ग पर शिवदत्त छपरा गांव के पास एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी को ले जाते समय अनियंत्रित होकर पिकअप के सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से एक नर्तकी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायल दो महिलाओं व दो पुरुषों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कसया क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर संचालित एक आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों का ग्रुप बुधवार को खड्डा थाना क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में जा रहा था। खड्डा थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव के पास एक्सल टूटने की वजह से उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गया। वाहन पर बने छज्जा पर बैठे आर्केस्ट्रा कलाकार अजय राय निवासी सीताबारी व नर्तकी सीमा निवासी पश्चिम बंगाल की गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। इसके अलावा विनोद, शैलेष ओझा, सोनी व सोनिया गंभीर रूप से घायल थे। चारों को कोटवा सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से विनोद निवासी चिरगोड़ा को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ खड्डा अनुज सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। शवों के पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed