फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कब्रिस्तान में रखी 150 बोटा खैरा की पकड़ी

कब्रिस्तान में रखी 150 बोटा खैरा की पकड़ी

Thu, 02 Nov 2017 06:06 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 02 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान में रखी 150 बोटा खैरा की पकड़ी
ख्‍ाैरा की लकड़ी - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
जटहां बाजार (कुशीनगर) । पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के मइला नगरी गांव के कोइरी टोला के कब्रिस्तान में छिपाकर रखी गई 150 बोटा खैरा की लकड़ी बृहस्पतिवार की दोपहर में पकड़ी गई। यह सफलता पुलिस और वन विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली। लकड़ी के वहां रखने के कारणों की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार मइला नगरी के कोईरी टोला के एक कब्रिस्तान में कई दिनों से खैरा की लकड़ी कटवाकर रखी जा रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के अफसरों को दी। मौके पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो लकड़ी पकड़ी गई।
विज्ञापन


वन विभाग के फारेस्ट गॉर्ड केपी मौर्य के मुताबिक 150 बोटा खैरा की लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी और ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना था कि लकड़ी के बोटे को कोतवाली में ले जाने के लिए वाहन की ब्यवस्था की जा रही है। कुछ ही महीने पहले ही पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव के मसही टोले के एक बागीचे से भी खैरा की लकड़ी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वन विभाग के रेंजर घनश्याम शुक्ल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं कोतवाल डॉक्टर विनय राय का कहना है कि वे बाहर हैं, अभी लकड़ी पकड़े जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed