फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती घायल

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती घायल

Mon, 25 Feb 2019 10:26 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती घायल
accident - फोटो : अमर उजाला
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के जोकवा-बंजरिया संपर्क मार्ग पर धौरहरा गांव के समीप सोमवार को बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। घायल दंपती को सीएचसी फाजिलनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाने के रहसूजनुबीपट्टी निवासी 26 वर्षीय राकेश दूबे पुत्र पुजारी दूबे बाइक से फाजिलनगर जा रहे थे। जैसे ही वह तुर्कपट्टी क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से गुजरी दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में राकेश के अलावा धौरहरा निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर और उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल धर्मेंद्र और उनकी पत्नी का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक राकेश उड़ीसा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पांच पहले वह घर आए थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हादसे में युवक की मौत
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के भठही से सोहसा जाने वाले मार्ग पर रामजानकी मंदिर के पास बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा चालक मौके पर बाइक छोड़ कर भाग या। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, युवक की मौत की सूचना पर उसके घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेवाटार के टोला फरीदपुर निवासी 28 वर्षीय रामायन यादव पुत्र स्व महेंद्र यादव की चचेरी बहन की सोमवार को विदाई हुई। बहन का कुछ सामान छूट गया था। उसी को पहुंचाने के लिए रामनयन बाइक से जा रहे थे। रास्ते में रामजानकी मंदिर के समीप भठही की तरफ से तेज रफ्तार से गुजरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में रामनयन घायल हो गए। उसके बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। मौके से लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कसया ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की सूचना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। इधर घटना के बाद घबराया दूसरा चालक बाइक छोड़ कर भाग गया। पीड़ित परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed