फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से बन रही कच्ची शराब

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से बन रही कच्ची शराब

Tue, 12 Feb 2019 10:02 PM IST
Kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से बन रही कच्ची शराब
wine
पकड़ियार बाजार। तरयासुजान थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बाद भी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा बंद नहीं हुआ है। कई ऐसे गांव हैं, जहां कच्ची शराब धड़ल्ले से बनाई और बेची जा रही है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के लोगों की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शीतलापुर, खैरटिया, रायपुर, पिपरपाती, कुर्मीपट्टी, खानू छपरा, सिरसिया, मड़ार, भैंसहीं, कोहड़ा सहित कई गांवों में कच्ची शराब का धंधा चल रहा है। शाम होते ही इन गांवों में रोज शराब का सेवन करने वालों का जमावड़ा होने लगता है। कुछ गांव तो ऐसे हैं, जहां कुछ टोलों के हर घर में कच्ची शराब बन रही है। बेेरोजगार युुुवक इसमें संलिप्त हैं। पुलिस व आबकारी विभाग सब जानते हुए अनजान बना हुआ है। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिन गांवों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed