फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   drowned in river

दाह संस्कार में गया व्यक्ति बांसी नदी में डूबा

Thu, 27 Sep 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
drowned in river
youth drowned in gomti - फोटो : amar ujala
सेवरही। रिश्तेदार के दाहसंस्कार में सम्मिलित होने गया व्यक्ति बांसी नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। घटना बुधवार को बांसी नदी के शिवाघाट पर हुई।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के गांव के पकड़िहार पूरबपट्टी के 50 वर्षीय जगन्नाथ बुधवार की दोपहर में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बांसी नदी के शिवाघाट आए थे। बताया जाता है कि शव का दाह संस्कार हो जाने के बाद वह बांसी नदी में स्नान करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे।
विज्ञापन


तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। जब तक लोग दौड़कर उन्हें बचाने पहुंचे, वह डूब गए। गांववालों ने इस घटना की सूचना जगन्नाथ के घरवालों को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और जगन्नाथ की तलाश की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव और गोताखोरों के जरिए तलाश की जाती रही, लेकिन दूसरे दिन भी उनका पता नहीं चला। युवा नेता मक्खन जायसवाल ने नगर पंचायत से सीढ़ियों की सफाई कराए जाने की मांग की है।
सेवरही थाने के एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed