एक करोड़ रुपये की खैरा की लकड़ी और गांजा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ कंजरवेटर ऑफ गोरखपुर फॉरेस्ट हेमंत कुमार और डीएफओ बोनिकचंद ब्रह्मा ने बताया कि मंगलवार को रेंजर दुर्गेश जायसवाल, फॉरेस्टर अखिलेश और उनका प्रवर्तन दल पेट्रोलिंग पर था। जोकवा बाजार के पास एनएच 28 पर एक कंटेनर को रोकने का संकेत दिया। इन्हें देखते ही चालक ने कंटेनर कुछ दूरी पर ही रोक दिया।
उसके बाद चालक और तस्कर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें काफी मात्रा में खैरा के बोटे लदे हुए थे। इन अफसरों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। डीएफओ सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में कंटेनर की गहनता से जांच की गई तो बोटे के बीच में गांजा के ढेर सारे पैकेट भी मिले। प्रत्येक गांजा के पैकेट का वजन करीब 40 किलोग्राम है। यह कंटेनर हरियाणा के शहाबुद्दीन खान नाम के व्यक्ति के नाम से है।
डीएफओ ने बताया कि खैरा की लकड़ी करीब 15 मीट्रिक टन है, जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये तथा गांजा की मात्रा लगभग 708.65 किलोग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 60-65 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि बिहार में गांजा का दाम 9000 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि असम में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह आंकलन पुलिस विभाग का है। इस तरह बरामद खैरा के बोटे, कंटेनर का मूल्य और गांजा की कीमत सहित लगभग एक करोड़ रुपये है। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ आलोक सक्सेना सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।