फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महिला की हत्या के बाद से सोंदिया गांव में सनसनी

महिला की हत्या के बाद से सोंदिया गांव में सनसनी

Sun, 29 Oct 2017 10:45 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 29 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद से सोंदिया गांव में सनसनी
ख्‍ााोजी कुत्‍ताें के साथ्‍ा पु‌‌ल‌िस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तुर्कपट्टी। रविवार की सुबह विद्यावती का सिर कूचकर हत्या किए जाने और दो महिलाओं को बेरहमी से पीटे जाने की घटना सुनकर हर कोई सन्न था। घटनास्थल का दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे थे। वहीं मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉयड ने मृतका के करीबियों की ओर इशारा किया। इलाके में यह भी चर्चा है कि मृतका के अपने करीबियों से अच्छे ताल्लुक नहीं थे। इस वजह से वह अलग घर बनाकर रहती थी। पुलिस खोजी कुत्ते की निशानदेही पर उसके दो करीबियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवालिया गांव के निवासी कनारसी चौहान की पत्नी विद्यावती अपने परिवारवालों से दूर इसी थाना क्षेत्र के गांव सोंदिया में अपने मायके में रहती थी। रविवार की सुबह विद्यावती की नृशंस हत्या के बारे में सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हत्यारों ने इतनी बेरहमी से उसकी हत्या की थी कि शव देखकर लोग सन्न रह जा रहे थे।
विज्ञापन


----
केवल मोबाइल गायब
तुर्कपट्टी। मामले की जांच कर रही पुलिस को मृतका का मोबाइल नहीं मिला, जबकि लोगों का कहना है कि उसके पास दो मोबाइल थे। मोबाइल का गायब होना भी पुलिस की जांच का विषय है। अगर पुलिस की माने तो मोबाइल मिलने से घटना से जुड़े लोगों के विषय में सही जानकारी मिल सकती है। यह भी पता लग सकता है कि शनिवार की रात किन लोगों ने मृतका से बात की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गांव में पसरा सन्नाटा
तुर्कपट्टी। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव में पुरुष नहीं दिख रहे थे, जिससे घटना की जानकारी ली जा सके। अगल बगल के कुछ लोग मिले भी, लेकिन उन्होंने घटना के विषय में अनभिज्ञता जाहिर की।

----
घटना की जानकारी भी किसी को नहीं
तुर्कपट्टी। विद्यावती शाम चार बजे अपने घर पर आखिरी बार देखी गई थी और सुबह उसकी लाश मिली। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी बगल में घर बनाए लोगों को घटना की जानकारी नहीं हुई। पुलिस को कहीं न कहीं पूरा मामला काफी संदेह पैदा कर रहा है। मृतका का घर शिवपुर मार्ग पर है और उस मार्ग से लोगों का आना जाना भी लगा रहता है, लेकिन कोई कुछ नहीं बता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed