फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रामकोला पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा चार गिरफ्तार

रामकोला पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा चार गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
रामकोला पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा चार गिरफ्तार
जुआ के अड्डे से बाइकों को ट्राली पर लदवाकर थाने ले गई रामकोला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। शनिवार को पुलिस ने पपउर गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल में जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 17000 रुपये और ताश की गड्डी के अलावा चार बाइकें बरामद कीं। क्षेत्र के पपउर गांव के समीप रेलवे लाइन के बगल में कई दिनों से जुआ खेला जा रहा था। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ छापा डाला। मौके से चार लोग पकड़े गए, लेकिन तीन लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने मौके से 17000 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। इसके अलावा चार बाइकें भी पुलिस को मिलीं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया। जबकि बरामद बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed