फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घर में रखे सामान जलकर नष्ट, झुलसने से एक गाय भी मरी

घर में रखे सामान जलकर नष्ट, झुलसने से एक गाय भी मरी

Mon, 03 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
घर में रखे सामान जलकर नष्ट, झुलसने से एक गाय भी मरी
लालटेन से लगी आग में दो झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

मर उजाला ब्यूरो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ जराठीपट्टी में रविवार की रात लालटेन से लगी आग में दो झोपड़ियां जल गईं। उनमें रखे सभी सामान राख हो गए और गाय जिंदा जल गई। गांववालों ने काफी मशक्कत से आग बुझाई।

यहां के हीरा कुशवाहा ने झोपड़ी में गाय बांधी थी। रोशनी के लिए लालटेन जलाकर छोड़ दिए थे। रात में उससे आग लग गई। उस समय हीरा कुशवाहा के परिवार और पड़ोस के लोग सोए हुए थे। जब तक उनकी नींद टूटी, आग विकराल रूप ले चुकी थी। परिवार के लोगों ने तो किसी तरह भागकर जान बचा ली, लेकिन गाय को नहीं निकाल पाए। आग की लपटों में झुलस जाने से गाय की मौत हो गई। आग ने पड़ोस के हरिहर के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनके घर में बांधी गईं तीन गायें झुलस गईं। उनमें दो गायों की मौत हो गई। घर में रखे नकदी, कपड़े, बर्तन आदि जल गए। हल्का लेखपाल ने नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed