{"_id":"5c4a01fcbdec224bc62b472e","slug":"41548354044-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार की रात सुकरौली स्थित दफ्तर में घुसे थे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुधवार की रात सुकरौली स्थित दफ्तर में घुसे थे चोर
विज्ञापन
पूर्ति कार्यालय से दो कंप्यूटर और लैपटॉप चोरी
हाटा। बुधवार देर रात तहसील परिसर स्थित पूर्ति कार्यालय से दो कंप्यूटर और एक लैपटॉप चोरी चले गए। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को कार्यालय खुलने पर हुई। पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
कंप्यूटर कक्ष के कर्मचारी आरिफ बुधवार की रात नौ बजे तक काम करने के बाद कार्यालय बंद करके घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह कार्यालय पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरे हुए थे। लैपटॉप और कंप्यूटर टेबल पर नहीं थे। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी। पूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र शाही ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सराफा दुकान में चोरी की कोशिश
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के केरवनिया चौराहे पर सराफा दुकान की तिजोरी तोड़ते समय लोगों की नींद टूट गई। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। केरवनिया चौराहे पर मारकंडेय वर्मा की आभूषण की दुकान है। बुधवार की आधी रात शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। तिजोरी तोड़ रहे थे कि आवाज सुनकर लोगों की नींद टूट गई। वे लोग शोर मचाते हुए दुकान की ओर बढ़े, तब तक चोर भाग निकले।
विज्ञापन
इस रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर गुमटी व दो शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इसी जगह बलवंत यादव की गुमटी, संतोष की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान और नरसिंह कुशवाहा के जनरल स्टोर का शटर भी टूटा मिला।