फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने घर वालों को पीटा

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने घर वालों को पीटा

Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने घर वालों को पीटा
नेबुआ में पुलिस के गुस्से का शिकार युवक व विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नेबुआ टोला में शुक्रवार को पहुंची पुलिस ने एक परिवार पर कहर बरपाया। घर में घुस कर महिलाओं और पुरुषों की पिटाई की। पीड़ित परिजनों और गांव के लोगों का आरोप है कि पिटाई से युवक बेहोश हो गया तो घबड़ाई पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई। घायलों को लोग जिला अस्पताल ले गए। जबकि पुलिस मारपीट के आरोप को निराधार बता रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लालबहादुर चौहान के घर दोपहर में एक पूर्व के मामले में पुलिस ने दबिश दी। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने परिवार के ओमप्रकाश चौहान (30), उसकी पत्नी मंती देवी (27) व मां बिगनी देवी के साथ मारपीट की। घटना में सभी को चोटें आईं, लेकिन ओमप्रकाश के बेहोश होने पर पुलिस कर्मी सहम गए और लौट गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद में दूसरे पक्ष ने गांव के एक व्यक्ति की शह पर युवक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कराया था। ग्रामीण अजीत चौहान, सतश्री, मोनुलाल, रामाशीष, रेशमी देवी, विजमी व राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में घुसकर पिटाई की। जब ओमप्रकाश बेहोश हो गए तो पुलिस भाग गई। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि युुुवक पर गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज है। उसी की जांच में पुलिस गई थी। पुलिस पर मारने-पीटने के आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed