फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitated against cancelation of nomination paper

पर्चा खारिज होने से नाराज समर्थकों ने कॉलेज में की तोड़फोड़

Sun, 16 Sep 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
agitated against cancelation of nomination paper
किसान पीजी कॉलेज प्रशासन का पुतला जलाते छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही। रविवार को किसान पीजी कॉलेज तमकुहीरोड में छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों के तहत चार पर्चा खारिज किए जाने के विरोध में दोपहर बाद एक उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। शिक्षक, प्रबंधक और स्काउट कक्ष के दरवाजे तोड़ने के साथ ही सूचना बोर्ड को भी उखाड़कर फेंक दिया। इस बीच उनकी कॉलेज के परिचायक से जमकर कहासूनी भी हुई।
विज्ञापन


शनिवार को चार अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का पर्चा खारिज किया गया था। रविवार को चुनाव अधिकारी डॉ.रवींद्र वर्मा ने विश्वविद्यालय के चुनाव प्रभारी डॉ.ओपी पांडेय से विधिक राय लेकर उम्मीदवार संजीव कुमार यादव व विकास पांडेय का नामांकन बहाल करते हुए चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

 

चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मेहताब आलम का नामांकन नियमानुसार न होने पर कॉलेज प्रशासन ने बहाल नहीं किया। इससे नाराज उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने शिक्षक, स्काउट और प्रबंधक कक्ष का दरवाजा तोड़ने के साथ ही सूचना पट्ट को भी उखाड़कर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉलेज के परिचायक राजकुमार से भी इनकी नोकझोंक हुई। इस मामले में परिचायक राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सेवरही के एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed