फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   संदिग्ध हाल में युवक की मौत, साथी घायल

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 07 May 2019 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, साथी घायल
मौत पर बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
कठकुइयां। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पड़रौना कोतवाली के भरवलिया गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र का 28 वर्षीय पुत्र रवि उर्फ शिशु रविवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही 26 वर्षीय पवन उर्फ जुगनू के साथ बाइक से कहीं निकला था। रात 10 बजे रवि के घर सूचना मिली कि उनका पुत्र कोतवाली थाना के बसहिया बनबीरपुर के नौकाटोला पास कठकुइयां-पड़रौना मार्ग के किनारे मृत पड़ा है और एक व्यक्ति घायल है।
विज्ञापन


परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। रवि की मौत हो चुकी थी, जबकि पवन घायल पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पवन उर्फ जुगनू को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि की शादी दो वर्ष पूर्व पटहेरवा क्षेत्र के पांडेय बरदाहा में हुई थी। उसके पास दो वर्ष की बच्ची है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। शरीर पर चोट के निशान देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
जटहां बाजार। क्षेत्र के सोनवल गांव के पश्चिमी टोला में सोमवार को करंट से महिला की मौत हो गई। घर में अफरातफरी मच गई। गांव के तमाम लोग जुट गए। लोगों ने बताया कि राजेश गुप्ता की 40 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी अपने कमरे में स्थित बिजली के बोर्ड में करीब 12 बजे प्लग लगा रही थी। उसी दौरान नंगे तार से स्पर्श हो जाने से करंट की चपेट में आ गई। महिला की शोर सुनकर जब तक घर वाले पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed