फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर हुई छापेमारी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर हुई छापेमारी

Thu, 31 May 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर हुई छापेमारी
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर से शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नेबुआ रायगंज।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के मकान से पुलिस ने एक किराएदार को एक पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह व्यक्ति इस घर में रहकर अवैध शराब का कारोबार चला रहा था। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रामकोला के पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के पुत्र हरीश राणा जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी एक मकान नौरंगिया तिराहे पर है। इस मकान में दो-तीन किराएदार रहते हैं। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नेबुआ नौरंगिया पुलिस को खबर मिली कि तिराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मकान में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। यहां पुलिस ने पहुंचकर किराएदार अनिल शर्मा (माथुर) पुत्र अमला शर्मा को एक पेटी (48 सीसी) अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के एसओ निर्भय सिंह ने बताया कि पकड़े गए अनिल शर्मा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा का कहना है कि नौरंगिया तिराहे वाले मकान में किराएदार ही रहते हैं। अवैध शराब बेचने की जानकारी नहीं है। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed