फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीओ के वाहन से सीएचसी भेजी गई घायल महिला

सीओ के वाहन से सीएचसी भेजी गई घायल महिला

Thu, 12 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सीओ के वाहन से सीएचसी भेजी गई घायल महिला
कसया (कुशीनगर)। कस्बे के गांधी चौक पर बृहस्पतिवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी कसया में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन बजे गांधी चौक पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बैरागी पट्टी निवासी श्यामसुदंर की 50 वर्षीय पत्नी रमावती देवी किसी की इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पडरौना की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। लोगों ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। भीड़ जुटी देख सीओ कसया ओमपाल सिंह पहुंचे और अपने वाहन से घायल महिला को कसया सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि घायल महिला के परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed