{"_id":"57d841b84f1c1b932cd4850a","slug":"30-meter-sper-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर 30 मीटर कटा, बंधे पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पर 30 मीटर कटा, बंधे पर बढ़ा दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
विरवट कोन्हवलिया के सामने तेजी से कटान कर रही गंडक नदी।
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया के सामने तेजी से कटान कर रही गंडक नदी की धारा ने मंगलवार को एक स्पर का करीब 30 मीटर हिस्सा काट दिया। स्पर कटने से एपी तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। बाढ़ खंड डिवीजन की तरफ से बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन कटान नहीं रुकने से लोग सहमे हुए हैं।
गंडक नदी चार दिन से विरवट कोन्हवलिया गांव के सामने कटान कर रही है। नदी और मुख्य बंधे के बीच की दूरी लगातार कम होती जा रही है। मंगलवार को नदी की धारा ने एक स्पर (ठोकर) का 30 मीटर हिस्सा काट दिया। इससे बंधे पर दबाव बढ़ गया है।
गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन पहले ही सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अफसर मौके पर आकर स्थिति देख चुके हैं। सुरक्षा के त्वरित व बेहतर उपाय की बजाय बाढ़ खंड डिवीजन प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर कटान रोकने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
परंतु इससे कटान की गति कम नहीं हो रही है। विधायक अजय कुमार लल्लू और पूर्व विधायक डा. पीके राय भी बंधे पर बढ़ते दबाव और इससे होने वाली दिक्कतों के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
डा. जेबी सिंह, शम्भू यादव, भागवत निषाद, प्रभु यादव, मोहम्मद अली आदि का कहना है कि जब तक कटान स्थल पर बोल्डर नहीं गिरेगा, तब तक बांध की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस संबंध में बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह का कहना है कि कटान रोकने के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। बोल्डर गिराने का कार्य भी शुरू हो गया है।