{"_id":"5c2f9ddbbdec2256a871551c","slug":"21546624475-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 54 हजार उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 54 हजार उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल कर 54 हजार निकाले
पिपरा कनक। मदद के नाम पर जालसाज ने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 54,000 रुपये उड़ा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी आशा देवी पत्नी अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि उसके पति के नाम से पिपरा कनक सेंट्रल बैंक शाखा में बचत खाता है। उनको एटीएम कार्ड की सुविधा मिली है। उसके पति रोजी-रोटी के लिए विदेश गए हैं। दो जनवरी की शाम लगभग चार बजे वह अपने भांजे के साथ फाजिलनगर स्टेट बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गई थी। भांजे ने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन रकम नहीं निकला। बगल में खडे़ युवक ने मदद के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर उसके खाते से 54 हजार रुपये की निकासी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद खाते से धनराशि निकाले जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। थानाध्यक्ष पटहेरवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए फाजिलनगर चौकी के सिपाही को लगाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।