{"_id":"5bd0b610bdec22694f460b5b","slug":"21540404752-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से पति की मौत, पत्नी समेत तीन महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से पति की मौत, पत्नी समेत तीन महिलाएं झुलसीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठकुइयां। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल धर्मपुर गांव के टोला भरपटिया में मंगलवार की रात स्विच बोर्ड बंद करते दौरान करंट से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। कई घरों के उपकरण भी जल गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार रात साढ़े सात बजे जंगल धर्मपुर गांव के टोला भरपटियां में अचानक हाईवोल्टेज की सप्लाई हो गई। घर के उपकरणों को बचाने के लिए 40 वर्षीय बहादुर पुत्र शिवनाथ स्विच बोर्ड बंद करते समय करंट की चपेट में आ गए। उनकी मदद में पहुंचीं पत्नी सुमित्रा भी झुलस र्गइं। कुछ ही देर में बहादुर की मौत हो गई।
इसी तरह गांव के बहारन की पत्नी सावित्री तथा रमाशंकर की पतोहू चुमकी देवी भी स्विच बंद करते समय करंट की चपेट में आ गईं। घटना में कई लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बहादुर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसका 10 वर्षीय बेटा गुलशन और पांच वर्षीय बेटी सपना है। पति की मौत और पत्नी के झुलस जाने से गांव का हर कोई चिंतित था। परिवार के मुखिया की मौत से मासूम बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा, इसको लेकर सभी परेशान थे। मासूम भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल था।
गांव में बुधवार को सन्नाटा था। गांव के लोगों ने बिजली निगम के जिम्मेदारों पर नाराजगी जताई। इधर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक्सईएन विद्युत को मामले की जांच कराने का निर्देश दिया जाएगा। जांच के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकेगा।